{"_id":"6546772016e636e2900fa4a6","slug":"mp-election-2023-bjp-expels-35-rebels-including-mla-former-mla-from-the-party-for-6-years-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: BJP ने विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री समेत 35 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: BJP ने विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री समेत 35 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया
Sat, 04 Nov 2023 10:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:24 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने 35 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत कई बड़े नेता के नाम शामिल है।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी से बगावत करने वालों पर भाजपा सख्त हो गई है। शनिवार को पार्टी की तरफ से 35 बागी नेताओं को 6 साल से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया। इसमें भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले सीधी से विधायक केदार शुक्ला, पूर्व विधायक और मुरैना से मंत्री रुस्तम सिंह, चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा, टीकमगढ़ से पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, अटेर से पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक संतोष जोशी, लहार से पूर्व विधायक रसाल, बुरहानपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्ष सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल है। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने बगावत कर दूसरे पार्टी और निर्दलीय चुनाव लड़ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अब पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
इन नेताओं पर भी कार्रवाई
श्योपुर से बिहारी सिंह सोलंकी, मुरैना से राकेश सिंह गुर्जर, राजनगर से घासीराम पटेल, मलहरा से करन लोधी, निवाड़ी नंदराम कुशवाह, दमोह से शिवचरण पटेल, गुनौर से अनीता बागरी, चित्रकुट से सुभाष शर्मा डॉली, सतना से रत्नाकर चतुर्वेदी, रैगांव से रानी बागरी, सिंगरौली से चंद्रपताप विश्वकर्मा, जयसिंह नगर से फूलवती, अनूपपुर से छोटे सिंह, मुड़वारा से ज्योति दीक्षित, बड़वारा से गीता सिंह, मुड़वारा से संतोष शुक्ला, सौंसर से प्रदीप ठाकरे, होशंगाबाद से भगवती चौरे, हरदा से सुरेंद्र जैन, मांधाता से शिवेंद्र तोमर, नेपानगर से रतिलाल चिल्हात्रे, अलीराजपुर से सुरेंद्र ठकराल, जोबट से माधव सिंह डाबर, देपालपुर से राजेंद्र चौधरी, सुसनेर से संतोष जोशी, महीदपुर से प्रताप आर्य, बड़नगर से कुलदीप बना ओर जावद से सुराना बाई शामिल है।