फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: AAP is gaining foothold in Madhya Pradesh via Vindhya, Bundelkhand and Gwalior-Chambal

MP Election 2023: विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश में पैर जमाने में जुटी आप

Tue, 24 Oct 2023 03:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विंध्य, ग्वालियर-चंबल और बुंदलखंड को साधने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: AAP is gaining foothold in Madhya Pradesh via Vindhya, Bundelkhand and Gwalior-Chambal
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल की सीटों को जीतकर मप्र में जड़ें जमाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीतने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए पार्टी ने अपना पूरा फोकस विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर कर रखा है। यही वजह है कि अब तक घोषित 70 प्रत्याशियों में से 60 फीसदी इन तीन क्षेत्रों में ही उतारे हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली सीट पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया। विंध्य की सिंगरौली सीट पर पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद जीतकर धमाकेदार शुरुआत की थी। अब विधानसभा चुनाव में आप ने विंध्य पर ही अपना फोकस किया हुआ है। 
विज्ञापन


विंध्य में भाजपा से नाराज है जनता
दरअसल, विंध्य में सत्ता विरोधी लहर के चलते जनता भाजपा से नाराज है। कांग्रेस को लेकर भी जनता खुश नहीं हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूत दिखाई दे रही है। यही वजह है कि यहां पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दो और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन सभाएं कर चुके हैं।  
विज्ञापन


विंध्य में भाजपा का था दबदबा
विंध्य क्षेत्र में अभी तक भाजपा का दबदबा रहा है। यहां पर 2018 में 30 में से 24 सीट पर भाजपा का कब्जा है, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीती। इसके बावजूद सरकार में पर्याप्त प्रतिनिधित्य नहीं मिलने और पेशाब कांड के चलते ब्राह्मण वर्ग सरकार से नाराज हैं। ऐसे में भाजपा के सामने अपने मजबूत किले को बचाने की चुनौती है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के तीन महापौर हार गए थे। सिंगरौली पर आप, रीवा में कांग्रेस और कटनी में भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी जीती थी। हालांकि, बाद में कटनी महापौर भाजपा में शामिल हो गईं। क्षेत्र में अपने गिरते जनाधार को बचाने के लिए भाजपा ने राजेंद्र शुक्ल को चुनाव की तारीखों के एलान से डेढ़ महीने पहले मंत्री बनाया है। यहां ब्राह्मण और आदिवासियों को साधने पर भी फोकस किया, लेकिन अब आप तीसरे विकल्प के रूप में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड पर भी नजर 
विंध्य के साथ ही आम आदमी पार्टी की ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड पर भी नजर है। आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर-चंबल में 13, बुंदेलखंड में 12 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। ग्वालियर में अरविंद केजरीवाल एक सभा कर चुके हैं। वहीं, बुंदेलखंड में इस माह के अंत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रैली करने आ रहे हैं। यहां पर भाजपा युवाओं पर फोकस कर रही है। केजरीवाल ने अपनी रैलियों में एमपी की जनता को 10 गारंटियां दी हैं। इसमें शासकीय स्कूलों, शासकीय अस्पताल और किसानों को 24 घंटे बिजली देने की गारंटी भी है।



आप के अब तक घोषित 70 प्रत्याशी  
विंध्य- 17
ग्वालियर-चंबल- 13
बुंदेलखंड-13
मालवा-निमांड-11
महाकौशल-9
मध्य क्षेत्र- 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed