फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP crime News: Wife lover murdered her husband by stabbing him with knife in katni

अवैध संबंध में हत्या: पड़ोसी से पत्नी का अफेयर, पता चलने पर पति ने पीटा; प्रेमी का माथा ठनका तो दी दर्दनाक मौत

Thu, 06 Jun 2024 08:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Jun 2024 08:56 AM IST
सार

Katni crime News: विवाहिता और उसके पड़ोसी के बीच करीब 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसकी जानकारी पति को लगी तो दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। पति ने कई बार पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी। इससे गुस्साए विवाहिता के प्रेमी ने उसके पति की दर्दनाक हत्या कर दी। 

विज्ञापन
MP crime News: Wife lover murdered her husband by stabbing him with knife in katni
विवाहिता के प्रेमी ने की पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने बोरे में मिली खून से सनी लाश के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने युवक की हत्या से पहले उसे जमकर दारू पिलवाई, ज्यादा नशा होने पर अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से गोदकर और डंडा मार-मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के आरोपी में पकड़े गए आरोपियों में से एक मृतक का पड़ोसी है, जिसके मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी लगने पर पति पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे गुस्साए प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।      

विज्ञापन


एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया की बरही थानांतर्गत ग्राम बिचपुरा के ददरा टोला स्थित इलाके में स्थित एक खदान के पास बोरे में एक लाश मिली थी। मृतक के हाथ-पैर और मुंह रस्सी और बनियान से बंधे हुए थे। शरीर पर भी कई गहरी चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की थी। मृतक की शिनाख्त विजय बर्मन निवासी छींदिया टोला (32) के रूप में हुई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक की पत्नी ज्योति बर्मन का उसके पड़ोसी कृष्ण बर्मन के साथ अवैध संबंध है। करीब 2 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसकी जानकारी पति विजय को लगी तो दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। 
विज्ञापन




एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि इस दौरान शराब के नशे में विजय ने पत्नी ज्योति के साथ कई बार मारपीट भी की। प्रेमिका (ज्योति) के साथ मारपीट होने की जानकारी प्रेमी कृष्ण बर्मन को लगी तो उसने अपने दोस्त संजय बर्मन के साथ मिलकर विजय की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत आरोपी कुष्ण बर्मन ने अपने दोस्त संजय के जरिए विजय को शराब पीने के लिए बुलवाया। इस दौरान दोनों ने उसे तब तक शराब पिलवाई जब तक वह नशे में चूर नहीं हो गया। इसी बीच आरोपी कृष्ण और नशे में चूर विजय आमने सामने आ गए, दोनों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई और फिर आरोपी कृष्ण ने अपने पास रखा चाकू से उसकी गर्दन पर चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या के बाद विजय की शव को पास बने एक गड्ढे में रखा दिया। अगले दिन रात को शव को ठिकाने लगाने के लिए रस्सी से हाथ पैर और मृतक की बनियान से मुंह बांधकर उसे बोरे में रख लिया। इसके बाद बाइक पर रखकर ददरा टोला स्थित बंधन खदान के पास पहुंचकर फेंक दिया था। हालांकि, खदान और क्रेशर की चौकीदारी कर रहे शख्स ने उन्हें देख लिया। लेकिन, उसके पास आने से पहले वे फरार हो गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कृष्ण उर्फ रजनू और संजय बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से खून से सना चाकू, बांस का डंडा, कपड़े, फावड़ा समेत बाइक भी जब्त कर ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed