{"_id":"65b24be35dfcfb105101aeb5","slug":"mp-crime-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-mobile-also-missing-relatives-accused-of-murder-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, मोबाइल भी गायब, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, मोबाइल भी गायब, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
Thu, 25 Jan 2024 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:25 PM IST
सार
कटनी में पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर युवक का संदिग्ध शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी बस स्टैंड पुलिस चौकी से नजदीक एक युवक के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय प्रवीण चौबे के रूप में हुई। गुरुवार दोपहर में उसका शव बस स्टैंड चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित रचना नगर में मिला है। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या के आरोप लगाते हुए मोबाइल की तलाश करने सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें हाल ही बस स्टैंड चौकी के सामने अवैध कारोबार में संलिप्त सट्टा कारोबारी शंकर के ऊपर भी कई लोगों ने मिलकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। उसके कुछ दिन बाद ही क्षेत्र में शव मिलना सवालिया निशान खड़े करता है।
सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि रचना नगर के पास एक युवक का शव मिला है। मोबाइल की तलाश के लिए सायबर टीम की मदद लेते हुए जांच शुरू की है। घटनास्थल में कोई सुराग नहीं मिला। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।