फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: There is no reduction in the number of people who died of corona in the state, 2438 new cases in 24 hours, 7 deaths

MP Corona Update: प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं, 24 घंटे में 2438 नए केस, 7 की मौत 

Sat, 12 Feb 2022 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 01:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 73901 कोरोना की जांच में 2438 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 7 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश के अगल-अलग अस्पतालों में 615 मरीज भर्ती हैं। 
 

विज्ञापन
MP Corona Update: There is no reduction in the number of people who died of corona in the state, 2438 new cases in 24 hours, 7 deaths
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के टेस्ट कम होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी घट गई है। शुक्रवार को 73901 कोरोना की जांच में 2438 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 7 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश के अगल-अलग अस्पतालों में 615 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में 22 जनवरी से पॉजिटिविटी रेट लगातार घटकर 13.47 प्रतिशत से शुक्रवार को 3.30 प्रतिशत आ गया। वहीं, रिकवरी रेट 91.85 प्रतिशत से बढ़कर 96.77 प्रतिशत हो गई है। कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या के बावजूद मौतें डरा रही हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, विदिशा, खरगौन में एक-एक मौत रिपोर्ट हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों की मौत हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 615 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 127 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। 
विज्ञापन



भोपाल में सबसे ज्यादा केस 
प्रदेश में भोपाल में 512, इंदौर में 220, नरसिंहपुर में 95, शिवपुरी में 86, सागर में 83, रायसेन में 70, सिवनी में 70, सीहोर में 65, होशंगाबाद में 61, देवास में 58, छतरपुर में 51, खरगौन में 49, गुना में 48, बैतूल में 47, छिंदवाड़ा में 42, दमोह में 37, झाबुआ में 37, विदिशा में 37, बालाघाट में 36, हरदा में 36, रीवा में 36, धार में 35, राजगढ़ में 35, दतिया में 34, निवाड़ी में 34, पन्ना में 34, ग्वालियर में 30, मंडला में 30, टीकमगढ़ में 28, मंदसौर में 27, कटनी में 26, उज्जैन में 26, उमरिया में 24, श्याेपुर में 23, डिंडौरी में 22, मुरैना में 22, रतलाम में 22, नीमच में 21, शाजापुर में 20, अलिराजपुर में 15, खंडवा में 14, सीधी में 13, अनूपपुर में 12 व अन्य जिलों में 10 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



8 जिलों में 10 से कम केस 
प्रदेश के बुरहानपुर में 1, सिंगरौली में 2, भिंड में 3, शहडोल में 7, अशोकनगर में 8, सतना में 8, आगर मालवा में 10 और बड़वानी में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed