फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: Bhopal on top in number of new patients, Indore at the fore in deaths, 5171 new cases in 24 hours, 6 deaths

MP Corona Update: नए मरीजों की संख्या में टॉप पर भोपाल, मौतों में सबसे आगे इंदौर, 24 घंटे में 5171 नए केस, 6 मौतें 

Sun, 06 Feb 2022 11:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 11:04 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को 5171 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 6 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा 1167 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
MP Corona Update: Bhopal on top in number of new patients, Indore at the fore in deaths, 5171 new cases in 24 hours, 6 deaths
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 5171 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में 1167 मिले। वहीं, इंदौर में 3 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। वर्तमान में प्रदेश में 44 हजार 778 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को 76 हजार 633 कोरोना जांच की गई। 8373 मरीज ठीक हुए। हालांकि मौतों के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। कल इंदौर में 3, भोपाल, जबलपुर, सतना में 1-1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 5 हजार 753 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 50 हजार 313 ठीक भी हो गए। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 662 मरीजों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


इन जिलों में 100 से ज्यादा नए केस 
भोपाल में 1167, दमोह 133, ग्वालियर 126, हरदा 141, होशंगाबाद 112, इंदौर 589, जबलपुर 302, खरगौन 117, रायसेन 117, सागर 158, सीहोर 133, सिवनी 109, विदिशा 153 समेत अन्य जिलों में 100 से कम नए संक्रमित मिले है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में 884 मरीज भर्ती 
प्रदेश के अस्पताल में कोरोना संक्रमित और संदिग्ध 884 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 186 ऑक्सीजन पर हैं। वहीं, भोपाल में 322 में से 71 और इंदौर में 195 में से 82 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed