फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 970 Corona patients found in Jabalpur, Congress MP Vivek Tankha also in the grip of Corona

MP Corona Update: जबलपुर में कोरोना के 970 मरीज मिले, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा भी कोरोना की चपेट में 

Wed, 26 Jan 2022 12:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 9966 नए मरीज मिले हैं, 8 मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी भोपाल में 2095, इंदौर में 1992, जबलपुर में 970 और ग्वालियर में 506 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
MP Corona Update: 970 Corona patients found in Jabalpur, Congress MP Vivek Tankha also in the grip of Corona
मध्य प्रदेश में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में कोरोना के 9966 नए मरीज मिले हैं। भोपाल और इंदौर के बाद अब जबलपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में कल 970 नए मरीज मिले और दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को प्रदेश में 81016 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। राजधानी भोपाल में 2095 मरीज मिले एक संक्रमित की मौत हो गई वहीं इंदौर में 1992 नए मरीज मिले 2 की मौत हो गई। प्रदेशभर में कल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। कल 8604 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 72224 हो गई है।
विज्ञापन


 

MP Corona Update: 970 Corona patients found in Jabalpur, Congress MP Vivek Tankha also in the grip of Corona
कांग्रेस सांसद विवेका तन्खा का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
जबलपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कल जिले में 970 लोग करोनो संक्रमित पाए गए। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा भी कोरोना की चपेट में हैं उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। जिले में कल 5115 लोगों की संक्रमण जांच की गई थी, जिसमें 970 लोग पॉजिटिव निकले वहीं दो मरीजों की मौत की खबर भी सामने आई है। सिर्फ 5 दिनो में ही जिले में 5 मरीजों की मौत हो गई है और 4330 नए मरीज मिले हैं। बीते चार दिनों की बात करें तो जिले में सोमवार को जिले में 840 संक्रमित मिले थे और एक मरीज की मौत हो गई थी। रविवार को 910 नए मरीज मिले थे और 1 मरीज की मौत हो गई थी। शनिवार को 870 मरीज मिले थे एक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को 740 नए मरीज मिले थे। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5461 हो गई है। कल 517 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं। जिले में अब तक कुल 779 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

कहां कितने मरीज मिले 
आगर मालवा में 23, अलीराजपुर में 38, अनूपपुर में 47, अशोकनगर में 92, बालाघाट में 57, बड़वानी में 92, बैतूल में 163, भिंड में 29, बुरहानपुर में 10, छतरपुर में 83, छिंदवाड़ा में 92, दमोह में 95, दतिया में 94, देवास में 130, धार में 211, डिंडौरी में 54, गुना में 67, ग्वालियर में 506, हरदा में 75, होशंगाबाद में 102, झाबुआ में 124, कटनी में 39, खंडवा में 124, खरगौन में 293, मंडला में 42, मंदसौर में 19, मुरैना में 22, नरसिंहपुर में 63, नीमच में 77, निवाड़ी में 70, पन्ना में 31, रायसेन में 112, राजगढ़ में 39, रतलाम में 132, रीवा में 129, सागर में 238, सतना में 102, सीहोर 81, सिवनी में 155, शहडोल में 138, शाजापुर  में 15, श्योपुर में 54, शिवपुरी में 168, सीधी में 89, सिंगरौली में 22, टीकमगढ़ में 27, उज्जैन में 160, उमरिया में 15 और विदिशा में 269 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed