{"_id":"61f8bb2b082bc513434641eb","slug":"mp-corona-update-6243-new-cases-in-24-hours-in-the-state-if-the-testing-is-reduced-then-the-infected-also-got-less-the-death-of-corona-is-scared-91-died-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Update: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 6243 नए केस, टेस्टिंग घटी तो संक्रमित भी कम मिले, एक माह में 91 की मौत के बाद डर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Update: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 6243 नए केस, टेस्टिंग घटी तो संक्रमित भी कम मिले, एक माह में 91 की मौत के बाद डर बढ़ा
Tue, 01 Feb 2022 10:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:16 AM IST
सार
प्रदेश में टेस्टिंग कम से कोरोना केसेस में भी कमी आई है। सोमवार को 71777 लोगों की सैंपल जांच की गई थी, जिसमें से 6243 लोग संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा 1334 संक्रमित भोपाल में मिले हैं। 6 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीज घटे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में टेस्टिंग कम होने के साथ ही कोरोना केस में भी कमी आई है। 24 घंटे में 6243 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जनवरी माह में 91 लोगों की कोरोना से जान गई है। फिलहाल प्रदेश में 56 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।
सोमवार को 71 हजार 777 लोगों की जांच की गई। टेस्टिंग कम होने से नए संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है। वहीं, भोपाल में 2, बड़वानी, इंदौर, जबलपुर और विदिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मौते चिंता बढ़ा रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 10 हजार 552 लोग ठीक हुए है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 56 हजार 294 है। प्रदेश में अब तक 9.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 6 हजार 826 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 624 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल में सबसे ज्यादा केस
प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित भोपाल में 1334 संक्रमित मिले है। वहीं, इंदौर में पॉजिटिव 1 हजार से नीचे 814 मिले है। इसके अलावा बालाघाट 138, छिंदवाड़ा 214, ग्वालियर 173, होशंगाबाद 185, जबलपुर 320, खरगौन 359, मंदसौर 102, नरसिंहपुर 116, रायसेन 185, राजगढ़ 118, रतलाम 114, सिवनी 112, उज्जैन 144 समेत अन्य जिलों में नए केस मिले है।
विज्ञापन
1068 अस्पताल में भर्ती
प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में संदिग्ध और संक्रमित 1068 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 182 ऑक्सीजन पर हैं। भोपाल में भर्ती 301 में से 52 और इंदौर में भर्ती 253 में से 96 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।