फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 530 new cases were found in 24 hours, 2 died, 35 out of 182 admitted patients were serious

MP Corona Update: 24 घंटे में 530 नए केस मिले, 2 की मौत, 182 भर्ती मरीजों में से 35 गंभीर

Fri, 25 Feb 2022 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 10:30 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 530 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
MP Corona Update: 530 new cases were found in 24 hours, 2 died, 35 out of 182 admitted patients were serious
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में काेरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। गुरुवार को 67367 जांच में 530 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, भोपाल और सीहोर में दो मरीजों की मौत हुई है। अभी प्रदेश में 4809 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 182 मरीज भर्ती हैं। इनमें 35 मरीज ऑक्सीजन पर गंभीर स्थिति में है। भोपाल में सबसे ज्यादा 56 भर्ती मरीजों में से 16 और इंदौर में 24 में से 10 मरीज ज्यादा गंभीर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 37 हजार 696 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 22 हजार 161 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 726 मरीजों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 889 मरीज ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन


भोपाल में सबसे ज्यादा 101 
प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्यादा 101 नए मरीज भोपाल में मिले हैं। इसके अलावा इंदौर में 36, मंडला में 23, जबलपुर में 21, रायसेन में 21, पन्ना में 18, बालाघाट में 18, बैतूल में 12, छतरपुर में 15, दमोह में 16, होशंगाबाद में 17, मंदसौर में 10, रीवा में 11, सागर में 14, सतना में 12, सीहोर में 16, सिवनी में 11, शिवपुरी में 17 समेत अन्य जिलों में 10 नए मरीज मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भिंड और बुरहानुपर कोरोना फ्री 
प्रदेश के दो जिले भिंड और बुरहानपुर कोरोना फ्री हो गए है। यहां पर कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। वहीं, गुरुवार को आगर मालवा, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, खंडवा में कोई नया केस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed