{"_id":"6201fe1ad8c6bf26c230e4f9","slug":"mp-corona-update-3083-new-cases-4-deaths-37-thousand-active-cases-in-24-hours-182-patients-on-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Update: 24 घंटे में 3083 नए केस, 4 की मौत, एक्टिव केसों की संख्या 37 हजार, 182 मरीज ऑक्सीजन पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Update: 24 घंटे में 3083 नए केस, 4 की मौत, एक्टिव केसों की संख्या 37 हजार, 182 मरीज ऑक्सीजन पर
Tue, 08 Feb 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:52 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में कल 3083 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं वहीं 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेशभर में 785 संदिग्ध/संक्रमित मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 182 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में टेस्टिंग के साथ ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी घट रही है। सोमवार को 65848 टेस्ट किए गए। इसमें 3083 लोग संक्रमित मिले। वहीं, कोरोना के चलते 4 लोगों की जान गई। प्रदेश के अस्पताल में संक्रमित और संदिग्ध अभी 785 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 185 ऑक्सीजन पर हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण घटने के बावजूद सभी 51 जिलों में संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात यह है कि मौतों की संख्या नहीं रूक रही है। सोमवार को इंदौर में 3 और भोपाल 1 मौत रिपोर्ट हुई। अब तक कोरोना से 10 लाख 12 हजार 781 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 64 हजार 970 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 668 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, एक दिन में 6527 मरीज ठीक हुए।
भोपाल में गंभीर मरीज ज्यादा
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी 785 संदिग्ध और संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती है। भोपाल में 283 में से 82 और इंदौर में 167 में से 72 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन
6 जिलों में 100 से ज्यादा नए केस
भोपाल में सबसे ज्यादा 610, इंदौर में 335, जबलपुर में 160, रायसेन में 111, सागर में 120, विदिशा में 138 समेत अन्य जिलों में 100 से कम संक्रमित मरीज मिले हैं।