{"_id":"62de23f9b849194dd1093f4b","slug":"mp-corona-update-227-new-infected-were-found-in-the-state-one-patient-died-in-jabalpur-the-number-of-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Update: प्रदेश में 227 नए संक्रमित मिले, जबलपुर में एक मरीज की मौत, एक्टिव मरीज हुए 1589","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Update: प्रदेश में 227 नए संक्रमित मिले, जबलपुर में एक मरीज की मौत, एक्टिव मरीज हुए 1589
Mon, 25 Jul 2022 05:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:09 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को प्रदेश में सात हजार 298 जांच में 227 नए पॉजिटिव केस मिले है। जबलपुर में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार 589 पहुंच गई है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में रविवार को सात हजार 298 जांच में 227 नए पॉजिटिव केस मिले है। जबलपुर में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1589 पहुंच गई है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में संदिग्ध/ संक्रमित 81 मरीज भर्ती है। इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 48 हजार 522 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 36 हजार 185 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 748 की मौत हो चुकी है। रविवार को 179 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन
इंदौर में सबसे ज्यादा 85 नए मरीज मिले
प्रदेश में सबसे ज्यादा नए मरीज इंदौर से सामने आ रहे हैं। रविवार को मध्यप्रदेश के 22 जिलों में नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक 85 केस इंदौर में सामने आए हैंं। भोपाल में 40, जबलपुर में 28, होशंगाबाद में 14, सीहोर में 11 और ग्वालियर में दस नए केस सामने आए हैं। वहीं, बालाघाट और रायसेन में पांच-पांच, खरगोन, नरसिंहपुर और उज्जैन में चार-चार, शहडोल में तीन, कटनी, डिंडौरी, खंडवा, हरदा में दो-दो, बुरहानपुर, दतिया, मंडला, रतलाम, सागर, शिवपुरी में एक-एक केस सामने आए हैं।