{"_id":"61de76600aabf9540b1a64d9","slug":"mp-corona-news-highest-number-of-1169-corona-infected-found-in-indore-in-24-hours-14413-active-patients-across-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona News: इंदौर में 24 घंटे में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा 1169 संक्रमित, प्रदेशभर में 14413 एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona News: इंदौर में 24 घंटे में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा 1169 संक्रमित, प्रदेशभर में 14413 एक्टिव मरीज
Wed, 12 Jan 2022 12:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मध्य प्रदेश में बेकाबू होता कोरोना संक्रमण
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर बेकाबू होते जा रही है। प्रदेशभर में कल 3639 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अकेले इंदौर में कोरोना के 1169 नए संक्रमित महज 24 घंटे में मिले हैं। भोपाल में 572 और ग्वालियर में 502 नए संक्रमित पाए गए वहीं जबलपुर में 280 संक्रमित मिले हैं।प्रदेश में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को संक्रमण दर की रफ्तार 4.57 फीसदी दर्ज की गई वहीं वर्तमान रिकवरी दर 96.92 फीसदी है। राहत की बात ये है कि प्रदेश में फिलहाल ओमिक्रॉन का एक भी केस सक्रिय नहीं हैं। ओमिक्रॉन संक्रमित सभी 12 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को प्रदेशभर में 79689 लोगों की कोरोना जांच की गई थी।
सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम स्थगित
प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम ने बच्चों से घर पर ही रहकर सूर्य नमस्कार करने की अपील की।
सागर में मरने वाले युवा अनवैक्सीनेटेड थे
सागर जिले में जिस युवक और युवती की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी उन दोनों को वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा था। बता दें कि मंगलवार को सागर में एक युवक और युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी दोनों संक्रमित थे। युवक को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, वहीं युवती को बीते 10 दिनों से सर्दी जुकाम था, जिसका वो घर पर ही इलाज करा रही थी। युवक और युवती दोनों ने ही बीमारी के शुरुआती दौर में कोरोना जांच भी नहीं कराई थी। अस्पताल में दोनों की कोरोना जांच की गई जहां दोनों संक्रमित पाए गए थे।
