फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress President Jitu claims Khajuraho LS seat candidates pressured to withdraw from election race

MP Lok Sabha Chunav: जीतू बोले- बिहारी स्टाइल में चुनाव लड़ना चाहते हैं BJP अध्यक्ष, प्रत्याशियों का अपहरण हुआ

Sun, 07 Apr 2024 03:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Apr 2024 03:23 PM IST
सार

MP Lok Sabha Chunav:  खजुराहो सीट से 'इंडिया' गठबंधन से सपा की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने से यहां सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और जीतू पटवारी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों पर चुनावी मैदान से हटने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
MP Congress President Jitu claims Khajuraho LS seat candidates pressured to withdraw from election race
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का भाजपा पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने रविवार को भजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा खजुराहो लोकसभा सीट के कुछ उम्मीदवारों पर चुनाव मैदान से हटने का दबाव बना रही है। हालाकि, भाजपा ने पटवारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी की ओर से कहा गया कि इस तरह के दावे 'इंडिया' गठबंधन की आंतरिक कलह को छिपाने के लिए लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि गबंधन के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दे दी गई थी। सपा उम्मीदवार मीरा यादव ने सीट से अपना नामांकन भी भरा था, लेकिन शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने फॉर्म पर एक स्थान पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण इसे निरस्त कर दिया था। ऐसे में अब इस सीट से मौजूदा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


रविवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीत पटवारी ने दावा किया कि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति ने उनसे मुलाकात की और कहा कि उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। पटवारी ने कहा- प्रजापति ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के सबसे बड़े चुनाव में उन हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है, जो आम तौर पर पंचायत चुनाव में सुनने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी भूमिगत हाे गए
उन्होंने कहा- जिला कलेक्टर (रिटर्निंग ऑफिसर) भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा उम्मीदवार के फॉर्म को निरस्त कर दिया है, इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। लेकिन, अब अन्य उम्मीदवारों पर भी पीछे हटने का दबाव डाला जा रहा है। पटवारी ने कहा- मुझे जानकारी मिली है कि कुछ प्रत्याशियों का अपहरण कर लिया गया है और कुछ को भूमिगत होने के लिए मजबूर किया गया, कोई भी सार्वजनिक क्षेत्र में नहीं आ सकता है। 

पीएम मोदी ऐसा देश चाहते हैं 
पटवारी ने कहा कि क्या भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बिहारी स्टाइल में चुनाव लड़ना चाहते हैं? फिल्मी स्टाइल में  उम्मीदवारों का अपहरण लो, पैसे से खरीदा लो, प्रशासन के माध्यम से उम्मीदवारों को परेशान करो, सभी उम्मीदवार पीछे हटें और निर्विरोध जीत हो? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रकार का देश चाहते हैं। पटवारी ने मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करे।


गठबंधन की कलह सामने आई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के आरोपों पर राज्य भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने जवाब दिया। उन्होंने पीटीआई को कहा कि खजुराहो सीट से सपा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने से 'इंडिया' गठबंधन की आंतरिक कलह सामने आ गई है। इसे छिपाने के लिए जीतू पटवारी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed