{"_id":"5f7be84ad8d79f726a75fde7","slug":"mp-congress-complains-to-ec-after-video-of-bjp-leader-bisahulal-singh-distributing-money-to-girls-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बिसाहूलाल का नोट बांटते हुए वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बिसाहूलाल का नोट बांटते हुए वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत
Tue, 06 Oct 2020 09:21 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
नोट बांटते हुए मंत्री बिसाहूलाल सिंह
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह बुरे फंस गए हैं। दरअसल, मंत्री का नोट बांटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग में की है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री बिसाहूलाल बच्चियों को 100-100 रुपये के नोट बांट रहे हैं। पूर्व मंत्री ओमकार सिंह और प्रदेश कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन
#WATCH म.प्र. : जिला अनूपपुर में भाजपा नेता बिसाहूलाल द्वारा सौ-सौ रुपए बांटने वाली एक वीडियो वायरल। pic.twitter.com/hY3mwxxEbF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2020
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे मंत्री बिसाहूलाल ने यहां के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए 100-100 रुपये के नोट बांटे। इसके अलावा उन्होंने मतदाताओं को उनके पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव भी बनाया।
कांग्रेस ने कहा कि नोट बांटने के दौरान मंत्री के समर्थन में नारेबाजी की गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पार्टी ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वहीं, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धरणेंद्र जैन ने कहा है कि कांग्रेस की शिकायत के आधार पर अनूपपुर कलेक्टर से रिपोर्ट मंगवाई गई है।
दूसरी तरफ, इस पूरे मामले को लेकर मंत्री बिसाहूलाल की तरफ से सफाई पेश की गई है। मंत्री ने कहा कि यह वीडियो काफी पुराना है, उस दौरान मैं मंत्री के तौर पर क्षेत्र में गया था। मेरा स्वागत करने आई बच्चियों ने कलश लिया हुआ था, जिसमें मैंने नेग के रूप में रुपये डाले थे। ये बच्चियां मतदाता नहीं हैं।
