फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh along with his cabinet ministers pays tribute to late governor Lalji Tandon

मध्यप्रदेश: लालजी टंडन के निधन पर सीएम ने जताया दुख, कहा- हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया

Tue, 21 Jul 2020 12:04 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh along with his cabinet ministers pays tribute to late governor Lalji Tandon
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख: व्यक्त किया। टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चौहान ने टंडन को श्रद्धांजलि देने हुए कई ट्वीट किए।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए टंडन जी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु उनके योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा। आत्मा अजर-अमर है। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, परंतु अपने सुविचारों से वह हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।’’
विज्ञापन


चौहान ने कहा, ‘‘हम सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को टंडन जी का मार्गदर्शन लंबे समय तक मिला। उन्होंने जनता और राष्ट्र की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए अपनी नीतियों से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश को भी सशक्त किया।’’ मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश के राज्यपाल टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘लालजी टंडन जी से हमेशा पितृवत स्नेह मिलता रहा। मुझे उनके मध्यप्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले भी उनके सान्निध्य का सौभाग्य मिला था। चाहे कोई भी विषय हो, उनकी पकड़ अद्भुत थी। वह अपने आप में एक पुस्तकालय थे। विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को यह दुख: सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।’’

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टंडन के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन का दु:खद समाचार सुनकर बेहद दु:ख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। टंडन जी के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हू। कुशल संगठक और प्रशासक श्रद्धेय टंडन जी के निधन से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अवसान हुआ है। ईश्वर टंडन जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति।’’


प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र और प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, रामकिशोर कांवरे और अन्य नेताओं ने भी राज्यपाल लालजी टंडन पर गहरा दुख: व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed