{"_id":"581834ab4f1c1b5e3843627d","slug":"mp-cm-shivraj-said-some-political-leaders-cannot-see-the-martyrdom-of-our-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर बरसे शिवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर बरसे शिवराज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Nov 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
भोपाल के सेंट्रल जेल से भागे सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिछली राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। सीएम मृत कॉन्स्टेबल रमाशंकर के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'जो लोग इस एककाउंटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हें मारे गए पुलिसक्रमियों के लिए भी दो शब्द बोलने चाहिए। उन्होंने कहा मेरे मन में तकलीफ है। लेकिन पता नहीं राजनीति कैसे हो गई है। हमारे देश के कुछ नेताओं को शहीदों की शहादत दिखाई नहीं देती है। इन आतंकियों ने रतलाम में एक जवान की हत्या की। खंडवा में सीताराम यादव की हत्या की। यहां उन्होंने रामाशंकर यादव की हत्या की। इस मामले पर वोट बैंक की घटिया राजनीति की जा रही है।'
विज्ञापन
शिवराज ने कहा, 'मारे गए आतंकवादी खतरनाक थे। पता नहीं बाहर जाकर क्या कहर बरपाते? इनके लिए आसमान सिर पर उठाने की कोशिश हो रही है। ऐसी राजनीति और नेताओं पर लानत हैं। ऐसी घटनाओं पर घटिया राजनीति से बाज आना चाहिए।'He (Ramashankar Yadav) sacrificed his life fighting against terrorists,came here to pay my last tributes to him: MP CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/MHTtkV8m0d
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
आईजी और गृह मंत्री के बयानों में विरोधाभास को देखते हुए कांग्रेस और माकपा ने मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कराने की अपील की है।MP CM Shivraj Singh Chouhan arrives at the residence of Ramashankar Yadav (Head Constable who was killed in #BhopalJailbreak) pic.twitter.com/Yuhqul0Geo
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
