फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj has announced Rs one crore for prison guard who attacked by prisoner in Bhind

थाने में हुए हमले के बाद इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, सीएम ने की 1 करोड़ देने की घोषणा

Wed, 12 Sep 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 12 Sep 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj has announced Rs one crore for prison guard who attacked by prisoner in Bhind

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बदमाशों के हमले से जिस पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, उनके परिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्हें शहीद का दर्जा भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
बता दें 9 सितंबर की शाम को थाने के अंदर ही कुछ बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उनमें से एक पुलिसकर्मी की आज (बुधवार) मौत हो गई है। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों के हमले में घायल होने के बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनमें से एक पुलिसकर्मी गजराज का इलाज भिंड में ही चल रहा है। जबकि दूसरे पुलिसकर्मी उमेश बाबू की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। उमेश हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

MP CM Shivraj has announced Rs one crore for prison guard who attacked by prisoner in Bhind

जानकारी के मुताबिक उमरी थाना पुलिस ने विष्णु राजावत नाम के व्यक्ति को जिले में शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद करने की बजाय खुले में ही बैठाकर रखा।

कुछ समय बाद उसका साथी मानसिंह भी वहां आ गया। जिसके बाद विष्णु ने वहां से भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने पुलिस थाने में ही रखी कुदाली से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि बाद में विष्णु वहां से भागने में सफल नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि विष्णु राजावत रेत के अवैध खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया। जब उसे जेल भेजा गया तब थोड़ी देर तक तो वह शांत होकर बैठा रहा।

लेकिन कुछ देर बाद उसने अपने दोस्त के साथ थाने में हंगामा मचा दिया। वहीं उमेश बाबू जिन्हें दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया था, उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed