फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp cm defamation suit

सीएम ने ठोका नेता प्रतिपक्ष पर मानहानि का मुकदमा

Fri, 12 Jul 2013 08:29 PM IST
भोपाल/ब्यूरो
भोपाल/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
mp cm defamation suit

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है। आगामी 30 जुलाई को अदालत सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


अजय सिंह ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के बारे में सागर और खरगौन की सभाओं में आरोप लगाए थे।

मुख्यमंत्री ने मुख्य जिला मजिस्ट्रेट भोपाल की अदालत में आरोप के बदले एक करोड़ की क्षतिपूर्ति मांगी है। उन्होंने कहा कि यह रकम वे उत्तराखंड के पीड़ितों को प्रदान कर देंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अजय सिंह ने शिवराज सिंह के बारे में सागर और खरगौन की सभाओं में कहा था कि शिवराज सिंह ने आजीवन अविवाहित रहने का प्रण किया था लेकिन वो साधना सिंह के रूप में नोट गिनने की मशीन ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य एक सभा में भी अनुचित शब्द कहे थे। जिससे नाराज होकर ही मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है।

अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने 2003 और 2013 के बीच उनकी संपत्ति में हुए इजाफे पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदारों द्वारा अवैधानिक रूप से कमाई संपत्तियों पर सवाल उठाया तो उन्होंने मानहानि का मुकदमा ठोक दिया।


अजय सिंह ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री पर केंद्रित मुद्दे ही उठाए गए हैं, आगे और भी मंत्रियों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। अजय सिंह ने नीलाक्ष इंफ्रास्ट्रकचर आदि के मामले उठाए।

उधर, बृहस्पतिवार को अपने प्रमुख नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए भाजपा में चले जाने से तिलमिलाई कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जनता दरबार के नाम से एक समानांतर विधानसभा चलाकर मुख्यमंत्री, उनके रिश्तेदारों और अन्य भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed