फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp chhatarpur lavkush nagar two brothers murder accused balakesh singh dead

MP: प्रेमिका के बच्चों की हत्या करने वाले ने भी दी जान, कुएं में मिला शव; हाथ पर गुदवाया था संगीता नाम का टैटू

Mon, 24 Aug 2026 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 07:52 PM IST
सार

छतरपुर के लवकुशनगर में दो भाइयों की हत्या के आरोपी बालकेश सिंह का शव भी कुएं में मिला। पुलिस के मुताबिक बालकेश का बच्चों की मां से प्रेम संबंध था और उसने दोनों बच्चों की हत्या की थी। शव की पहचान हाथ पर बने ‘संगीता’ नाम के टैटू से हुई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
mp chhatarpur lavkush nagar two brothers murder accused balakesh singh dead
छतरपुर में दो बच्चों की हत्या के आरोपी का शव कुएं से बरामद किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर में दो सगे भाइयों के अपहरण और हत्या के मामले में सोमवार सुबह उस समय नया मोड़ आ गया, जब बच्चों की हत्या के आरोपी बताए जा रहे बालकेश सिंह का शव भी कुएं में पड़ा मिला। मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने ‘संगीता’ नाम के टैटू से हुई। बताया जा रहा है कि यह टैटू उसकी प्रेमिका के नाम का था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की मां भी शव की पहचान नहीं कर सकी थी। बाद में शरीर पर बने टैटू और हाथ पर लिखे ‘संगीता’ नाम से उसकी पहचान बालकेश सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


बच्चों की मां से प्रेम संबंध, पति रहता है बाहर
मामला लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2 स्थित सिद्दन मोहल्ले का है। यहां रहने वाली संगीता यादव के दो बेटे सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते थे। दोनों बच्चों के पिता निरपत यादव बाहर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, संगीता का बालकेश सिंह से प्रेम प्रसंग था। बालकेश का महिला के घर आना-जाना था और दोनों बच्चे उसे पहचानते थे। इसी वजह से बच्चे उसके साथ आसानी से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी बना जल्लाद: प्रेमिका को पाने की ये कैसी जिद; दो बच्चों का किया अपहरण, फिर मारकर कुएं में फेंक दिए शव

शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाई घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें बालकेश दोनों बच्चों को मोटरसाइकिल से ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बालकेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।


रविवार को कुएं में मिले थे दोनों भाइयों के शव
दोनों बच्चों की तलाश के दौरान रविवार को उनके शव बम्होरी क्षेत्र के पास एक कुएं में मिले। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की। बच्चों की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों का अपहरण उनकी मां के प्रेमी बालकेश सिंह ने किया और बाद में उनकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए। एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि बालकेश को शक था कि दोनों बच्चे महिला के पति निरपत यादव के हैं और वे उसके रास्ते में बाधा बन रहे हैं। इसी कारण उसने दोनों बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। अब आरोपी बालकेश की मौत के बाद पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उसने बच्चों की हत्या के बाद खुद कुएं में छलांग लगाई थी या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed