फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board Result: 12th class student hanged himself in Burhanpur, there was supplementary in one subject

MP Board Result: बुरहानपुर में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा परिणाम में एक विषय में आई थी सप्लीमेंट्री

Thu, 25 Apr 2024 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

बुरहानपुर के संजय नगर में 12वीं कक्षा के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है 12वीं का रिजल्ट बिगड़ने पर छात्र ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
MP Board Result: 12th class student hanged himself in Burhanpur, there was supplementary in one subject
12वीं का रिजल्ट बिगड़ने पर छात्र ने फांसी लगा ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित कक्षा 12वीं के छात्र ने बुधवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र को 12वीं के रिजल्ट में गणित में सप्लीमेंट्री आई थी, जिसको लेकर छात्र परेशान था। सुबह जब छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र फांसी पर झूलता नजर आया। घटना के सूचना तत्काल शिकापुरा पुलिस थाना को दी गई। पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रिेतेश पिता संजय मांडगे (18) शहर के इम्पीरियल एकाडमी में कक्षा 12वीं के गणित संकाय का छात्र था। एक दिन पहले 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आया, जिसमें छात्र को गणित में सप्लीमेंट्री आई जिससे छात्र उदास हो गया था। एएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया शिकारपुरा थाना क्षेत्र के संजय नगर में 12वीं कक्षा के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है 12वीं का रिजल्ट बिगड़ने पर छात्र ने यह कदम उठाया। फिलहाल परिवार गमजदा है। उसके बाद परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed