फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp bjp new president hemant khandelwal Dharmendra Pradhan Shivraj Singh Chouhanstatement

MP News: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- खंडेलवाल का सहज नेतृत्व बीजेपी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा

Wed, 02 Jul 2025 03:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 03:12 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
mp bjp new president hemant khandelwal Dharmendra Pradhan Shivraj Singh Chouhanstatement
हेमंत खंडेलवाल को धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल के नाम का आज औपचारिक ऐलान हो गया। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें निर्विरोध चुना गया। इस दौरान किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, और खंडेलवाल का नामांकन वैध पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान ने किया संबोधन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि मोहन सरकार पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में लगी है और भाजपा को कई अनुभवी नेताओं का सहयोग प्राप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल को सहज, विनम्र और सभी को साथ लेकर चलने वाला नेता बताया, जो कभी किसी को कष्ट नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने मांगी क्षमा
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि पार्टी के संगठन पर्व में इतिहास रचा गया, और विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि अगर उनके किसी व्यवहार या निर्णय से कार्यकर्ताओं या नेतृत्व को चोट पहुंची हो, तो वे क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश देश का नंबर एक राज्य बनेगा।


यह भी पढ़ें:  सुभाष नगर ओवरब्रिज पर फिर हादसा, स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, बच्चे सुरक्षित

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत को बताया आदर्श विधायक
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडी शर्मा की टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हेमंत खंडेलवाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक आदर्श विधायक हैं और उनके सुझाव पर ही सीएम राइज स्कूल योजना बनाई गई थी। उन्होंने श्रीकृष्ण का संदर्भ देते हुए कहा कि "मुखिया मुख सो चाहिए, खानपान को एक"—जो सबको साथ लेकर चले।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का भावपूर्ण संबोधन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें सभी ऋतुओं की तरह विविधता है, लेकिन "हेमंत ऋतु" की बात ही कुछ और होती है—क्योंकि उसके बाद सारे त्योहार शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति का अर्थ जनता से जुड़ाव है, और भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed