फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP bharatiya janata party leader announces Rs one lakh reward for locating Rahul gandhi

भाजपा नेता ने रख दिया राहुल गांधी पर 'एक लाख रुपए का इनाम'

Fri, 24 Jun 2016 09:09 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 24 Jun 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
MP bharatiya janata party  leader announces Rs one lakh reward for locating Rahul gandhi
बीजेपी प्रवक्ता का विवादास्पद बयान, पूछा, इस बार कहां गए हैं चार्ज होने राहुल गांधी - फोटो : PTI

बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। सिसोदिया ने कहा  कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर कहां गए हैं, इसके बारे में सही पता बताने वाले को वह अपनी जेब से एक लाख रुपए का इनाम देंगे।  गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर सिसोदिया ने राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने इसके बारे में ही इनाम देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं सिसोदिया ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा का मजाक भी बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कुछ माह पहले भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए थे, तब कांग्रेसजन कह रहे थे कि वह चिंतन करने गए हैं। वहां से ऊर्जा प्राप्त करके लौटेंगे। लेकिन बाद में पता चला कि वह थाईलैंड, मलेशिया, बैंकाक और सिंगापुर गए थे और वहां से चार्ज होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि अब कांग्रेसजन मानते हैं कि राहुल गांधी की ऊर्जा कम हो रही है। वह पुन: चार्ज होने गए हैं। वह कहां गए हैं, किससे मिलने गए, कैसे चार्ज होते हैं और कितने दिन में चार्ज होते हैं, देश इन सवालों के जवाब जानना चाहता है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed