फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: 200 students set out on foot to meet the Collector in Shahdol to lodge a complaint against their principal

एमपी: शहडोल में प्राचार्य की शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले 200 विद्यार्थी, 15 किमी से ज्यादा चले

Wed, 07 Oct 2026 06:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

शहडोल के जैतपुर स्थित बिरौड़ी एकलव्य आवासीय विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थी प्राचार्य से जुड़ी शिकायतों को लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल रवाना हुए। विद्यार्थी 15 किलोमीटर से अधिक चल चुके हैं। प्रशासन ने दो बसों और खान-पान की व्यवस्था कर समझाइश दी।

 

विज्ञापन
MP: 200 students set out on foot to meet the Collector in Shahdol to lodge a complaint against their principal
कलेक्टर से मिलने पैदल निकले 200 विद्यार्थी, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जैतपुर स्थित बिरौड़ी एकलव्य आवासीय विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थी बुधवार को प्राचार्य से जुड़ी शिकायतों को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल ही रवाना हो गए। विद्यार्थियों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर कराने के बजाय सीधे जिलाधीश के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। खबर लिखे जाने तक विद्यार्थी 15 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर चुके थे।

विज्ञापन

कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े छात्र
जैतपुर से शहडोल जिला मुख्यालय की दूरी 70 किलोमीटर से अधिक है। विद्यार्थी विद्यालय परिसर से बाहर निकलकर ‘कलेक्टर से मिलना है, हमारी मांगें पूरी करो’ के नारे लगाते हुए सड़क पर आगे बढ़ते रहे। विद्यार्थियों के अचानक पैदल रवाना होने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने शुरुआत में विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाने और वापस लौटाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाया
विद्यार्थियों के पैदल निकलने की जानकारी मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक रिसोर्स समन्वयक और शहडोल से जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रास्ते में विद्यार्थियों को रोककर उनसे बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। इसके बावजूद विद्यार्थी सीधे कलेक्टर से मिलने की मांग पर कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बांधवगढ़ से निकला कॉलर वाला हाथी 5वें दिन भी जंगलों में कर रहा मूवमेंट, 100 किमी से ज्यादा का सफर

दो बसों का इंतजाम, रास्ते में चाय-नाश्ते की व्यवस्था
लंबी दूरी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने मौके पर दो बसों का इंतजाम किया। अधिकारियों की समझाइश के बाद कुछ विद्यार्थी बसों में बैठ गए, जबकि कई छात्र पैदल ही आगे बढ़ते रहे। पैदल चल रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। बसें भी उनके पीछे चलती रहीं। रास्ते में विद्यार्थियों के लिए चाय, नाश्ता और बिस्किट की व्यवस्था की गई।

समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें समझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से उनके साथ मौजूद हैं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखने को कहा है और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया है। हालांकि, विद्यार्थी केवल जिलाधीश से मिलकर ही अपनी बात रखने पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed