{"_id":"62d2655dffaa54476023084a","slug":"movement-trains-started-on-ratlam-fatehabad-indore-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: 12 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन, पटरी से उतर गए थे इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: 12 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन, पटरी से उतर गए थे इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस के कोच
Sat, 16 Jul 2022 12:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:44 PM IST
सार
रतलाम स्टेशन के पास उदयपुर जाने वाली इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसकी वजह से रतलाम—फतेहाबाद—इंदौर मार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। इंदौर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन को उज्जैन के रास्ते रतलाम भेजा गया।
विज्ञापन
रतलाम-फतेहाबाद-इंदौर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के उतरे कोच
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम स्टेशन के पास उदयपुर जाने वाली इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसकी वजह से रतलाम—फतेहाबाद—इंदौर मार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। इंदौर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन को उज्जैन के रास्ते रतलाम भेजा गया। वहीं, रतलाम से सुबह इंदौर जाने वाली डेमू ट्रेन को निरस्त किया गया।
रतलाम में हुए हादसे के बाद रेलवे का स्टाफ बेपटरी हुए दोनों कोच को पटरी पर लाने के प्रयास करता रहा। करीब रात 12 बजे रेलवे की क्रेन रतलाम पहुंची। उसके द्वारा एसएलआर कोच को पटरी पर लाने का प्रयास किया गया। शनिवार सुबह कोच को पटरी पर लाया गया। दूसरे कोच को उठाने में काफी समय लग गया। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।
मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। जांच शुरू कर अधिकारी घटना से जुड़े हर पहलू पर नजर रखे हैं और उनके संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।