फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Wife killed her husband along with her lover, buried the dead body in a mustard field

Crime: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, शव सरसों के खेत में गाड़ा, मोबाइल से हुआ हत्याकांड का खुलासा

Wed, 01 Mar 2023 11:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

मुरैना जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता ने जब बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन
Wife killed her husband along with her lover, buried the dead body in a mustard field
शव को खेत से बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में पागल प्रेमी किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसमें वे अपनी जान दे भी सकते हैं, और किसी की जान ले भी सकते है। ऐसा ही एक मामला  मुरैना जिले में सामने आया है। यहां पड़ोसी से प्यार होने के बाद एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, सबूत मिटाने के लिए  दोनों ने शव को एक सरसों के खेत मे गाड़ दिया। घटना स्टेशन रोड थाने की हद में आने वाले बुद्धाराम का पुरा गांव की है। पुलिस ने एक माह की पड़ताल के बाद मंगलवार को शव खेत से बाहर निकाला। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट 
जानकारी के अनुसार मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाने की हद में आने वाले बुद्धाराम का पुरा गाँव निवासी तुलाराम जाटव का 35 वर्षीय बेटा रामहेत उर्फ लल्लू  23 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके पिता ने तीन दिन बाद 26 जनवरी को रामहेत की पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि तीन दिन पहले किसी काम की कहकर बाहर गए थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे हैं। इसके बाद तुलाराम ने अपने स्तर पर बेटे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हार कर तुलाराम ने स्टेशन रोड थाने में बेटे के गायब होने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। स्टेशन रोड थाना पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही थी, लेकिन कोई ठोस क्लू पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


एक साल से चल रहा पड़ोसी से अफेयर
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रामहेत की पत्नी का पड़ोसी युवक के साथ संबंध है। पुलिस ने रामहेत की पत्नी का मोबाइल फोन टटोला तो पूरा राज सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने रामहेत की पत्नी और उसके प्रेमी को उठाकर लॉकअप में सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में रामहेत की पत्नी ने बताया कि, उसका पति शराबी था शराब के नशे के वह उसे प्रताड़ित करता था। उसका पिछले एक साल से पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पिछले छह महीने से दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने हैं। दोनों साथ-साथ रहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने रामहेत की हत्या का प्लान बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
23 जनवरी की रात को रामहेत शराब के नशे के घर आया। घर आते ही वह अपने कमरे में सो गया था। पति के सोते ही उसने छत पर चढ़कर अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उन्होंने शव को सरसों के खेत में गाढ़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार की शाम को सरसों के खेत से शव बरामद कर इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल में बंद कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed