फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Video of Tantrik Baba tearing dog's flesh in Morena goes viral; Beaten fiercely by angry mob

Morena: कुत्ते का मांस नोंचते तांत्रिक का वीडियो वायरल, भीड़ ने बाबा को जमकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

Fri, 01 Dec 2023 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

Morena Hindi News: पुलिस ने बताया कि बाबा का नाम गंगाराम है। उसके पास न तो कोई हथियार मौजूद था, जिससे वह कुत्ते को मार सके और न ही उसके मुंह से खून लगा था। इसलिए बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Video of Tantrik Baba tearing dog's flesh in Morena goes viral; Beaten fiercely by angry mob
आरोपी तांत्रिक बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुरैना जिले के नेशनल हाईवे-44 पर एक तांत्रिक बाबा को कुत्ते का मांस नोंचते हुए देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने बाबा की जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


घटना नूराबाद थाना इलाके के करुआ गांव के पास की है। पुलिस का कहना है कि बाबा बेकसूर है। इसलिए न तो बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई और न ही भीड़ के खिलाफ कोई कदम उठाया। बाबा को छोड़ दिया गया है। वहीं, अब बाबा की तरफ से कुत्ते का मांस नोंचते हुए और भीड़ द्वारा उससे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से हुई थी कुत्ते की मौत
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 पर करुआ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई थी। उसी दौरान नेशनल हाईवे से गुजर रहे एक तांत्रिक बाबा की नजर उस मरे हुए कुत्ते पर पड़ी। वह उसके पास पहुंच गया। बाबा अपने दोनों हाथों को कुत्ते के पेट में घुसाकर उसकी अंतड़ियां बाहर निकालने के बाद उसे नोंच रहा था। तभी किसी राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद राहगीर ने शोर मचाकर अन्य लोगों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस नोंचकर खाने की बात से गुस्साई भीड़
राहगीर ने वीडियो दिखाते हुए लोगों से कहा कि बाबा मरे हुए कुत्ते का मांस नोचकर खा रहा है। यह कोई तांत्रिक है। यह बात सुनते ही भीड़ का गुस्सा भड़क गया। गुस्साई भीड़ ने बाबा को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।


बाबा के खिलाफ नहीं की गई कोई कार्रवाई 
पुलिस ने बताया कि बाबा का नाम गंगाराम है। उसके पास न तो कोई हथियार मौजूद था, जिससे वह कुत्ते को मार सके और न ही उसके मुंह से खून लगा था। ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह मांस खा रहा था। कुत्ते की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। इसलिए बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बाबा ने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की है। इसलिए बाबा को छोड़कर मामला रफा-दफा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed