फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Teacher beat up three year old girl who went to study coaching in Morena

Morena: कोचिंग पढ़ने गई तीन साल की बच्ची को गुरुजी ने इतना पीटा कि उसके मुंह-कान से खून निकलने लगा, मामला दर्ज

Fri, 04 Nov 2022 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 03:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ट्यूशन वाले गुरुजी ने बच्ची के साथ गजब हरकत कर डाली। गुरुजी ने तीन साल की बच्ची को इतना पीट दिया कि उसके मुंह और कान से खून निकलने लगा। फिलहाल, पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Teacher beat up three year old girl who went to study coaching in Morena
अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले से दिल को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ने गई तीन साल की बच्ची को कोचिंग संचालक ने जमकर पीट दिया। इस दौरान जब बच्ची का पिता उसे रिसीव करने कोचिंग सेंटर पहुंचा तो वह रोने लगी। उसके मुंह और होठ से खून निकल रहा था, जिसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बता दें कि कैलारस में छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले एक कोचिंग संचालक ने बच्ची को इतना पीटा कि उसके मुंह और कान से खून निकलने लगा। बच्ची के पिता ने जब शिक्षक से इसकी शिकायत की तो उसने पिता को भी भला-बुरा कहा। पीड़ित बच्ची के पिता ने कोचिंग संचालक की शिकायत कैलारस थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Teacher beat up three year old girl who went to study coaching in Morena
पीड़ित बच्ची - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, कैलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुमानपुरा रोड पर रीझौनी नरूआ के पास रहने वाले रोहित पुत्र देवलाल जाटव की साढ़े तीन साल की बेटी साधना तीन महीने से खुमानपुरा रोड पर ही नहर के पास रहने वाले शिक्षक सतेन्द्र धाकड़ की कोचिंग पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। बीते दिन रोहित अपनी बेटी साधना को कोचिंग पर छोड़कर आया और दो घण्टे बाद उसे रिसीव पहुंचा तो साधना रोती हुई मिली।

उसके मुंह और होठ से खून निकल रहा था। बाएं गाल पर थप्पड़ के निशान भी थे, जब रोहित ने शिक्षक सतेन्द्र से शिकायत की तो सतेन्द्र ने गालियां देते हुए रोहित के साथ भी हाथापाई कर दी। इसके बाद पीड़ित पिता कैलारस थाने पहुंचा, यहां पुलिस ने रोहित की रिपोर्ट पर शिक्षक सतेन्द्र धाकड़ के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed