फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: Three children of a family died due to unknown reasons in Morena

MP News: मुरैना में एक परिवार के तीन बच्चों की अज्ञात कारणों से मौत, परिजन बता रहे भूत-प्रेत का साया

Fri, 23 Dec 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 07:13 PM IST
सार

मुरैना में एक परिवार के तीन मासूम बच्चों की तीन दिनों में अज्ञात कारणों से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची पर परिजनों ने उन्हें भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर लौटा दिया। 

विज्ञापन
MP News: Three children of a family died due to unknown reasons in Morena
परिवार में तीन मौत होने पर ग्रामीण शोक जताने पहुंच रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक परिवार के तीन मासूम बच्चों की तीन दिन में एक-एक कर अज्ञात कारणों से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची पर परिजनों ने उन्हें भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर लौटा दिया। हालांकि विभाग ने पानी के सैंपल लेकर जांच में भिजवा दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के कैलारस जनपद के ग्राम भिलसैया का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले कल्याण सिंह यादव के तीन बच्चों की मौत हुई है। जिसमें 6 साल की बच्ची, 4 साल की दूसरी बच्ची और एक डेढ़ साल का बेटा वे खो चुके हैं। तीनों बच्चों की जान तीन दिन के अंतराल में गई है। 20 तारीख को पहली मौत हुई थी, 23 तारीख को तीसरी। मौत क्यों हुई ये सवाल बना हुआ है। जब बात स्वास्थ्य महकमे को पता चली तो टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बच्चों के पिता कल्याण सिंह से बात भी की। साथ ही उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती होने की सलाह भी दी। पर कल्याण सिंह का कहना है कि मामला भूत-प्रेत का है। अस्पताल से कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन


तीनों बच्चों के पिता कल्याण सिंह यादव ने बताया कि 19 तारीख को उसकी बड़ी बेटी राधिका (6) बीमार हो गई थी, जिसे इलाज के लिए लाया गया था। ग्वालियर में कमलाराजा अस्पताल में 20 तारीख को उसने दम तोड़ दिया। जब लौटकर गांव पहुंचे तो डेढ़ साल का बच्चा विपिन यादव बीमार पड़ गया। भूत-प्रेत का साया मानते हुए झाड़-फूंक करवाई। लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। फिर उसकी एक और बेटी बीमार पड़ गई और उसने भी दम तोड़ दिया। अब तीनों बच्चों की मां रीना की भी तबीयत बिगड़ गई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा स्वयं पहुंचे और कैलारस के बीएमओ मौके पर मौजूद रहे। सभी ने परिजनों को इलाज कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने एक नहीं सुनी। इसके बाद स्वास्थ्य की टीम ने मौके से पानी के सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed