फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: The cremation ground was captured by the bullies, the funeral procession was stopped

MP News: श्मशान की जमीन पर दबंगों का कब्जा, रोकी शव यात्रा, नहीं दिया रास्ता तो सड़क किनारे हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 18 Feb 2024 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

दबंगों का कहना था कि जो रास्ता शमशान घाट की तरफ जाता है। वह रास्ता उनकी निजी भूमि पर है, इसलिए वह शव को अपने रास्ते से नही निकलने देंगे। 

विज्ञापन
MP News: The cremation ground was captured by the bullies, the funeral procession was stopped
मुरैना में सड़क किनारे रखा शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना जिले के अम्बाह एक शवयात्रा को भड़ोली गांव में मरघट तक जाने के लिए रास्ता न देने पर मामला गरमा गया। इसे लेकर कहासुनी भी हुई। लगभग 4:00 घण्टे तक शव सड़क पर रखा रहा। शिकायत भी बेअसर रही। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भडोली गांव के महाराज सिंह का बीमारी के चलते को निधन हो गया था। महाराज सिंह के परिजन उनकी शव यात्रा लेकर शमशान घाट जा रहे थे, लेकिन शमशान घाट से पहले कुछ दबंगों ने शव यात्रा को रोक दिया। दबंगों का कहना था कि जो रास्ता शमशान घाट की तरफ जाता है। वह रास्ता उनकी निजी भूमि पर है, इसलिए वह शव को अपने रास्ते से नही निकलने देंगे। इसके बाद लगभग 4:00 घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो मौके पर पटवारी शिव मोहन सिंह तोमर को भेजा गया। उनकी समझाइश के बावजूद भी शव यात्रा को आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से सर्वसम्मति बनाकर वहीं सड़क के पास  सरकारी भूमि पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया और उक्त भूमि पर शमशान घाट बनाने का प्रस्ताव पंचायत को बनाकर भेजा गया। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना था कि श्मशान का रास्ता न होने पर ग्रामीणों को हर मौत के बाद दबंगों का दबाब झेलना पड़ता है। वहीं इस मामले में अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed