फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: Jitu Patwari told Why will Rahul Gandhi start Nyay Yatra from Morena; took a dig at BJP, Amit Shah

MP News: जीतू पटवारी ने बताया- राहुल गांधी मुरैना से क्यों शुरू करेंगे न्याय यात्रा; भाजपा पर किया कटाक्ष

Tue, 27 Feb 2024 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

Morena Hindi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के सीएम के दौरे को लेकर कहा कि जहां-जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा आती है, वहां भाजपा अपनी हलचल बढ़ा देती है। आशा यह है कि उन्हें अभी भी डर सता रहा है।

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari told Why will Rahul Gandhi start Nyay Yatra from Morena; took a dig at BJP, Amit Shah
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा का अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत हुआ था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पांच जरूरतों को समझते हुए राहुल गांधी मुरैना से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर चंबल में भारी उत्साह है। इसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिलने वाला है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के सीएम के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जहां-जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा आती है, वहां भाजपा अपनी हलचल बढ़ा देती है। आशा यह है कि उन्हें अभी भी डर सता रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी कब पूरी होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके साथ ही कांग्रेस नेता पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री नहीं हैं, पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं। पर्ची निकली तब वह मुख्यमंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री साहब ने तीन C से प्यार कर लिया है, पहला कर्ज बहुत लेते हैं। दूसरा प्रदेश में क्राइम बढ़ गया है और तीसरा करप्शन बहुत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed