फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Election: Angered by the ticket being cut, Kuldeep Sikarwar called Congress traitors, warned of facing the

MP Election: टिकट कटने से नाराज कुलदीप सिकरवार ने कांग्रेस को बताया दगाबाज, खामियाजा भुगतने की चेतावनी

Wed, 25 Oct 2023 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 07:42 PM IST
सार

सुमावली से टिकट मिलने के बाद नाम बदलने से कांग्रेस प्रत्याशी में रोष है। उन्होंने पार्टी और वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है साथ ही चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
MP Election: Angered by the ticket being cut, Kuldeep Sikarwar called Congress traitors, warned of facing the
कांग्रेस नेता कुलदीप सिकरवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टिकट देकर फिर टिकट काटना यह तो कांग्रेस की सरासर धोखेबाजी है। मुझे टिकट दिया तो फिर काटा क्यों गया। कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसने कमलनाथ को भला-बुरा कहते हुए पार्टी बदल ली थी। पार्टी ने ऐसा क्यों किया, यह तो वही जाने। बसपा के आदमी को टिकट दिया है, तो इसका खामियाजा तो कांग्रेस को भुगतना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह बात कांग्रेस नेता कुलदीप सिकरवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। कांग्रेस ने आज बुधवार को एक सूची जारी करते हुए चार प्रत्याशियों के नाम रिप्लेस किए हैं। इनमें कांग्रेस नेता कुलदीप सिंकरवार का भी नाम शामिल है। टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में चार दिन पहले कांग्रेस को दूसरी सूची जारी हुई थी। इस सूची में कांग्रेस ने जिले की सुमावली विधानसभा सीट से कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी घोषित किया था। प्रत्याशी घोषित होने के बाद कुलदीप सिंह ने पूरे उत्साह के साथ अपनी विधानसभा में प्रचार-प्रसार करना भी शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह कांग्रेस ने एक सूची जारी कर कुलदीप के नाम को रिप्लेस करते हुए उनकी जगह अजब सिंह कुशवाह को सुमावली विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। यह सूची कुलदीप सिकरवार व उसके समर्थकों तक पहुंची तो उनकी खुशी मायूसी में बदल गई। इसके बाद उनके समर्थक उनके निवास पर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेता कुलदीप सिकरवार ने कहा कि सर्वे में मेरा नाम टॉप पर आने की वजह से कांग्रेस हाईकमान ने मुझे टिकट दिया था। मुझे टिकट दिया तो अब काटा क्यों गया है। कांग्रेस पहले टिकट देकर प्रचार करवाती है। मैंने क्षेत्र में चार-पांच दिन प्रचार कर लिया, अब मेरा टिकट काट दिया गया। यह कांग्रेस की धोखेबाजी है। कांग्रेस ने सिर्फ मेरा ही अपमान नहीं किया है, वल्कि यह सर्व समाज का अपमान है। इसका खामियाजा उसे जिले की सभी 6 सीटों पर भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ ने ऐसे व्यक्ति मेरी जगह टिकट दिया  है, जो कांग्रेस का सदस्य तक नहीं है। विधायक में कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीएसपी की सदस्यता ली है। उन्होंने अभी बसपा छोड़ी नहीं है, फिर भी कमलनाथ ने उनको टिकट दे दिया। यह बहुत ही गलत है। यदि मेरा समाज चाहेगा तो में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। अभी मेरी किसी अन्य पार्टी से बातचीत नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed