{"_id":"65573a3a52d0c282570b14e9","slug":"mp-election-2023-entire-village-boycotted-voting-in-morena-villagers-says-no-school-no-vote-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: मुरैना में पूरे गांव ने मतदान का किया बहिष्कार; कहा- स्कूल नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: मुरैना में पूरे गांव ने मतदान का किया बहिष्कार; कहा- स्कूल नहीं तो वोट नहीं
Fri, 17 Nov 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Nov 2023 03:32 PM IST
सार
MP Assembly Election 2023: मुरैना जिले के एक गांव के निवासियों ने नाराजगी में मतदान करने से इनकार कर दिया। मतदान शुरू होने के बाद से कोई भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
वोट न डालने पर अड़े ग्रामीणों को समझाने में जुटे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र की महाटोली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बड़ापुरा गांव में 734 ग्रामीण मतदाताओं द्वारा पोलिंग बूथ नंबर 301 पर मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले स्कूल नहीं तो वोट नहीं। पिछले 10 वर्षों से बंद पड़े प्राइमरी स्कूल की मांग को लेकर वोट डालने का बहिष्कार किया है। उक्त गांव में कुशवाह समाज के लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन
सरपंच शिवचरन कुशवाह और एक युवा दीपक पटेल का कहना है कि उनके गांव के तीन सौ से अधिक बच्चे गांव में विद्यालय न होने के कारण अन्य गांव में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं इस वजह से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव में बंद पड़े स्कूल की मांग जिलाधीश से लेकर राजनीतिक नेताओं तक का कई बार की जा चुकी है। लेकिन सभी ने झूठे आश्वासन देकर उन्हें अभी तक गुमराह किया है। आज सभी ग्रामीणजन एकजुट होकर के वोट न डालने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले छह घंटे तक पोलिंग बूथ पर कोई भी ग्रामीण मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा है। बड़ापुरा पोलिंग बूथ पर वोट न डालने की खबर सुनकर तहसील बानमोर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और गांव वालों को समझाया। लेकिन गांव वाले वोट डालने तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
