फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   morena woman jumps from fourth floor nainagarh road critical condition

खौफनाक: बच्चे की मम्मी-मम्मी पुकार भी नहीं रोक पाई महिला के कदम, चौथी मंजिल से मां ने लगाई छलांग; देखें वीडियो

Tue, 27 Oct 2026 04:00 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

मुरैना के नैनागढ़ रोड पर सोमवार सुबह एक महिला ने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पति, बच्चे और मोहल्ले के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
morena woman jumps from fourth floor nainagarh road critical condition
मुरैना में महिला ने चार मंजिला इमारत से लगा दी छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड स्थित एक मकान में सुबह 4 बजे एक महिला द्वारा चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पति, बच्चे और मोहल्ले के लोगों ने महिला को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। गंभीर रूप से घायल महिला को उसका पति कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली में महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे महिला मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गई और रेलिंग से कूदने की कोशिश करने लगी। नीचे मौजूद पति, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे आवाज देकर रोकने का प्रयास किया। वीडियो में बच्चा अपनी मां को ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता सुनाई दे रहा है, जबकि पति भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद के बाद महिला मित्र से मिलने पहुंचा लाइनमैन, संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस खंगाल रही राज
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को छत पर देखकर परिजनों ने उसे नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग महिला को समझाने और शांत करने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी इसके बाद महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की जांच और घटना के कारणों का पता लगना बाकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed