फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Wife kills husband along with daughter, hits with hammer

Morena: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, हथौड़े से किए वार, ग्रह क्लेश का दुखद अंत

Wed, 05 Oct 2022 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 05:53 PM IST
सार

मुरैना में एक पारिवारिक विवाद का दुखद अंत हुआ है। पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने पति के सिर पर हथौड़े से वार किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Morena: Wife kills husband along with daughter, hits with hammer
मुरैना जिले में एक व्यक्ति की हथौड़ों से वार कर हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल दहलाने मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की हथौड़ों से वार कर हत्या कर दी गई। ये हत्या किसी और ने नहीं उसकी खुद की बेटी और पत्नी ने की है। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद से तंग आकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना इलाके के रानी कुआं रोड इलाके का है। यहां राम कुमार पांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं। पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद था। आसपास के लोगों का कहना है कि आए दिन दोनों में झगड़े होते थे। राम कुमार पांडे के बेटे भूपेश पांडे ने बताया कि उसके पिता कमरे में सो रहे थे और उसकी मां खाना बना रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मां ने पिता के सिर पर हथौड़ा मार दिया। चीख सुनकर मैं वहां पहुंचा तो देखा कि बहन पिता के ऊपर बैठी हुई थी और मां पिता के सिर में हथौड़ा मार रही थी। खून से लथपथ पिता की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


उसके बाद उसने अन्य परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed