{"_id":"62e7faeee1c3f42b076704aa","slug":"morena-tanker-filled-with-edible-oil-overturned-at-high-speed-villagers-took-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: तेज रफ्तार के बाद अनियंत्रित होकर खाद्य तेल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीण भर ले गए तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: तेज रफ्तार के बाद अनियंत्रित होकर खाद्य तेल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीण भर ले गए तेल
Mon, 01 Aug 2022 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 01 Aug 2022 09:41 PM IST
सार
मुरैना जिले के थाना नूराबाद क्षेत्र के करुआ गांव के पास तेल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद रास्ते पर तेल ही तेल हो गया। लोग तेर भरने बर्तन लेकर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
टैंकर पलटने से तेल सड़कों पर बहने लगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में हाईवे पर एक तेल से भरा टैंकर पलटने का मामला सामने आया है। सड़क पर तेल फैल गया, जाम लग गया। वहीं ग्रामीणों को सूचना लगी तो वे भी बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क-टैंकर से तेल भरकर ले गए। चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बाद में पुलिस और तेल मालिक मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के थाना नूराबाद क्षेत्र के करुआ गांव के पास से गुजर रहे हाईवे पर घटना हुई है। तेज रफ्तार होने से टैंकर (यूपी 80 एएफ 9170) अनियंत्रित हुआ और पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में 15000 लीटर खाद्य तेल था। टैंकर करूआ गांव के नजदीक एमएल फूड प्राइवेट लिमिटेड से मुरैना शहर के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री पवन ऑइल इंडस्ट्री में खाली होने जा रहा था। अचानक पिछले दो पहिए टूटने से टैंकर कुछ देर घिसटकर पलट गया। टैंकर पलटने से तेल सड़क पर फैलने लगा। पहले कुछ लोग फिसलकर गिरे फिर लोगों ने निकलना बंद कर दिया, इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
इधर तेल फैलने की खबर ग्रामीणों तक पहुंची। गांव की महिलाएं-पुरुष बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। जिले जहां से जगह मिली तेल भरकर ले जाने लगा। की लोग केन में तेल भरते देखे गए। बाद में तेल फैक्ट्री के लोगों ने तेल लोगों से वापस ले लिया। किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं तेल मालिक भी पहुंच गए। टैंकर चालक और परिचालक मौके पर नहीं मिले।