{"_id":"660ba6d95b917e04aa00cfd4","slug":"morena-news-railway-bridge-built-in-scindia-state-collapsed-five-laborers-injured-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: सिंधिया रियासत में बना रेलवे का पुल गिरा, काम कर रहे पांच मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: सिंधिया रियासत में बना रेलवे का पुल गिरा, काम कर रहे पांच मजदूर घायल
Tue, 02 Apr 2024 12:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:04 PM IST
सार
जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि सिकरौदा गांव के पास सोन नदी पर बने पुल को काटते समय यह घटना हुई है। कोटा के एक ठेकेदार ने पुल को खरीदा था और उसे डिस्पोजल करने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुल गिरने से मजदूर घायल।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास सिंधिया रियासत के जमाने में बना रेलवे का पुल धराशाई हो गया। मजदूर इस नैरो गेज पुल को हटाने का काम कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान पुल पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जौरा अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुल को हटाने का काम चल रहा था। मजदूर एक साइड से पुल काटकर हटा रहे थे, इस दौरान वह धंसक गया। बता दें कि नैरो गेज ट्रेन की जगह चंबल अंचल में ब्रॉडगेज की सुविधा जौरा से ग्वालियर के लिए कर दी गई है, जिसके कारण यह पुल अनुपयोगी हो गया था। जिसके चलते इसे हटाने का काम किया जा रहा था। पुल पर काम कर रहे एक मजदूर अजमेर खां ने बताया कि काटते समय अचानक पुल टूट गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 3 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में इकबाल, फिरोज, सुभराती, भोला और लालू शामिल हैं।
विज्ञापन
जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि सिकरौदा गांव के पास सोन नदी पर बने पुल को काटते समय यह घटना हुई है। कोटा के एक ठेकेदार ने पुल खरीदा था जिसे हटाने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
