फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News Bijender Sikarwar family is facing financial crisis due to road accident

Morena News: हादसे का दर्द झेल रहे बृजेंद्र का परिवार दाने-दाने को मोहताज, पढ़ाई-लिखाई और दवाई के लिए चिंतित

Fri, 14 Apr 2023 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 08:06 PM IST
सार

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति का परिवार अब दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहा है। वहीं, बुजुर्ग मां को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दवाई की चिंता सताए जा रही है।

विज्ञापन
Morena News Bijender Sikarwar family is facing financial crisis due to road accident
बृजेंद्र सिकरवार उर्फ गुड्डन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के ग्राम मोरे का पुरा गलेथा के रहने वाले बृजेंद्र सिकरवार उर्फ गुड्डन एक गरीब परिवार से हैं। बृजेंद्र ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बृजेंद्र के परिवार में उनके अलावा कुल छह सदस्य हैं। बृजेंद्र का ट्रक के साथ हादसा हो गया था, जिसमें उनका पैर खराब हो गया। इसके चलते एक पैर को काटकर अलग करना पड़ा। दूसरे पैर का कई बार ऑपरेशन हो चुका है। लेकिन कोई उम्मीद नहीं है कि पैर ठीक हो सकता है या नहीं।

विज्ञापन


बृजेंद्र बताते हैं कि उनके परिवार में 80 साल की मां, पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शादी-विवाह कैसे होगा, इसको लेकर बुजुर्ग मां को दिन-रात चिंता सता रही है। बृजेंद्र जब अपनी दास्तां बता रहे थे, तब वहां बैठे अन्य लोगों की आंखों में आसूं आ गए।
विज्ञापन


यहां हुआ एक्सीडेंट...
बृजेंद्र का एक्सीडेंट ग्वालियर टोल टैक्स स्थित झांसी बाईपास पर हुआ था। वह ट्रक चला रहे थे। बृजेंद्र के साथ कंपनी में काम करने वाले रिंकू नाम के व्यक्ति ने करीब 14 लाक रुपये और बृजेंद्र के करीब तीस लाख रुपये निकालकर इलाज के लिए खर्च किए। लेकिन बृजेंद्र का पैर ठीक न हो सका। बृजेंद्र ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनकी चाहत है कि उन्हें ट्राई साइकिल मिल जाए और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए कुछ सहयोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed