फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News: A person returning with Kanwar died due to electric shock

Morena News: कांवड़ लेकर लौट रहे व्यक्ति की करंट से मौत, हाईवे स्थित बिजली के खंभे के संपर्क में आने से हादसा

Sat, 03 Aug 2024 03:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Aug 2024 03:19 PM IST
सार

मुरैना के बागचीनी क्षेत्र निवासी पुरम कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के सोरों में गंगा नदी से जल भरकर लौट रहे थे। तभी बिजली के खंभे को छूने पर करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Morena News: A person returning with Kanwar died due to electric shock
करंट से कांवड़िए की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में कांवड़ लेकर लौट रहे एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सोरों स्थित गंगा नदी से जल भर का लौट रहा था। नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर सिकरौदा के पास सड़क के किनारे लगे खंभे के संपर्क में आने पर वह करंट की चपेट में आया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि मुरैना बागचीनी क्षेत्र निवासी पुरम कुशवाहा पुत्र केदार सिंह कुशवाहा, अपने गांव हरिज्ञान का पुरा के अन्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के सोरों में गंगा जी से जल भरने गया था। वह तथा उसके अन्य साथी कांवड़ लेकर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर वह सिकरौदा के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। बिजली के खंभे में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही उसने खंभे को छुआ करंट ने उसे पकड़ लिया और वहीं पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


करंट लगने से युवक के साथी घबरा गए। वह उसे एंबुलेंस में लेकर शहर गणेशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed