फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Leader of the Opposition warned, said - officers who persecute the public will be sheltered

Morena: नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी, बोले- अधिकारी सरकार के गुलाम बन जनता पर ढा रहे जुल्म, हमारी सरकार आने दो

Sun, 23 Apr 2023 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 06:11 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता के नौकर नहीं बल्कि सरकार के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं। भोली-भाली जनता पर जुल्म ढा रहे हैं। भाजपा नेता व अधिकारी मिलकर जनता की भलाई के लिए आने वाले पैसे को अपनी जेबो में भर रहे हैं। 

विज्ञापन
Morena: Leader of the Opposition warned, said - officers who persecute the public will be sheltered
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। भाजपा के नेता व मंत्री जो कह दें, वही कानून है। अधिकारी-कर्मचारी सरकार के गुलाम बनकर जनता पर जुल्म ढा रहे हैं। जनता की भलाई के लिए आने वाला पैसा सरकार के मंत्रियों की जेब में जा रहा है। आज प्रदेश पर साढ़े चार लाख का कर्जा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने व संविधान को बदलने में लगी हुई है।
विज्ञापन


यह बात नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कही। वे रविवार को मुरैना में थे। वे कांग्रेस द्वारा आयोजित एक आमसभा में शामिल होने के लिए सबलगढ़ जा रहे थे। आमसभा में शामिल होने से पहले उन्होंने मुरैना में रेस्ट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या व संविधान बदलने में लगी हुई है। इसी के तहत कांग्रेस ने रविवार को सबलगढ़ में एक आमसभा का आयोजन किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपने पद व सरकार का गलत फायदा उठाते हुए अपने ससुर को जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति बनवा दिया। यही नहीं उन्होंने नियम विरुद्ध अपनी पत्नी को भी ऊंचे पद पर बैठा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष ने गुंडागर्दी की सभी हदें पार करते हुए टीकमगढ़-छत्तरपुर में नंगा नाच मचा दिया है। भिंड में भी उन्होंने सरेआम नपा अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले अपने सजातीय नेता को अपराध से बचा दिया। यही नहीं उन्होंने मुरैना एसडीएम प्रजापति को गलत तरीके से हटवाकर भोपाल में अटैच करवा दिया है। उनके राज में पूरे प्रदेश में गुंडाराज का बोलबाला है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा के नेता व मंत्री जो मुंह से बोल दें, वही कानून है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता के नौकर नहीं बल्कि सरकार के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं। भोली-भाली जनता पर जुल्म ढा रहे हैं। भाजपा नेता व अधिकारी मिलकर जनता की भलाई के लिए आने वाले पैसे को अपनी जेबो में भर रहे हैं। यही वजह है कि, प्रदेश पर आज साढ़े चार लाख करोड़ का कर्जा है। इसके हिसाब से प्रति व्यक्ति के सिर पर एक लाख का कर्जा चढ़ा हुआ है। आगामी 6 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ऐसे अधिकरियो को चुन-चुन कर ठिकाने लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed