फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Girl father Murderd lover-girlfriend boy father performed last rites by making an effigy of flour

मोहब्बत का गुनाह! लवर की हत्या कर नदीं में फेंका, आसुंओं का सैलाब लिए बाप ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

Tue, 20 Jun 2023 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रेमी युगल का प्रेम लड़की के बाप को नागवार गुजरा। उसने दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बेटे का शव नहीं मिलने पर उसने आटे का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Morena Girl father Murderd lover-girlfriend boy father performed last rites by making an effigy of flour
मृतक लड़के का बाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में एक पिता ने अपने जवान बेटे के मरने पर तेरहवीं के संस्कार पूरे किए। बेटे का शव नहीं मिलने पर वो 13 दिन पहले बेसन का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर चुके हैं। उनके बेटे की गलती बस इतनी थी कि वो इलाके की ही एक लड़की से प्यार करता था। लड़की भी उसे पसंद करती थी, दोनों साथ रहना चाहते थे। ये बात लड़की के पिता को नागवार गुजरी और उसने दोनों को पहले पीट-पीटकर मार डाला फिर शव में पत्थर बांधकर चंबल नदी में फेंक दिए।

विज्ञापन


इस मामले को शुरू से गंभीरता से नहीं ले रही पुलिस टीम एसपी की फटकार के बाद हरकत में आई है, लेकिन तब तक इतनी देर हो चुकी थी कि तीन दिन चंबल में लगातार सर्चिंग के बाद भी प्रेमी जोड़े की लाश तो दूर कोई अवशेष तक नहीं मिल सका है। लगातार दूसरे दिन सर्चिंग के बाद भी पुलिस को दोनों की लाश तो दूर कोई अवशेष तक नहीं मिला है। सर्चिंग सोमवार शाम के बाद बंद कर दी गई।
विज्ञापन


युवक राधेश्याम के परिजन ने तो अब शव मिलने की आस ही छोड़ दी है। यहां व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और दोनों के शव चंबल नदी में फेंक दिए। जानकारी मिलने के बाद रविवार को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम चंबल नदी में पिछले तीन दिनों से शवों को तलाशने में जुटी है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि जिले के अंबाह के रतन बसई गांव में रहने वाली 18 साल की शिवानी तोमर और पास में ही पुरा बरबाई का रहने बाला 21 साल का राधेश्याम तोमर एक दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों तीन जून से लापता थे। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस 15 दिन से दोनों की तलाश कर रही थी। युवक के परिवार वालों के आशंका जताने के बाद एसडीओपी पुलिस ने जब युवती के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की, उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। उसने पुलिस को बताया है कि शनिवार को उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने बताया है कि शिवानी और राधेश्याम छह मई को भी घर से भागे थे। तलाश करने पर 11 मई को उत्तर प्रदेश में मिले थे। तब पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। राधेश्याम के भाई घनश्याम सिंह तोमर ने बताया कि एक जून को शिवानी के पिता ने उन्हें कॉल कर धमकी दी थी कि अपने भाई को समझा लो। उसे गांव से दूर भेज दो नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद तीन जून को मेरा भाई और शिवानी लापता हो गए। हम उन्हें तलाश कर रहे थे। पुलिस को इस धमकी के बारे में बताया तो उन्होंने शिवानी के पिता से पूछताछ की, उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed