फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Crime Son killed his parents by beating them with an iron rod

Morena Crime: बेटे ने लोहे की छड़ से पीट-पीट कर मां-बाप की हत्या की, ये रही वजह

Wed, 15 May 2024 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 May 2024 03:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना में बेटे ने अपने मां और बाप की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लोहे की छड़ से बेटे ने मां-बाप को इतना पीटा की वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Morena Crime Son killed his parents by beating them with an iron rod
बेटे ने की मां-बाप की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले में एक बेटे द्वारा अपने माता-पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटे ने लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि बुजुर्ग दंपती की जान चली गई। घटना बसैया थाना क्षेत्र के कुतवार गांव की है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी हरेंद्र पैसे को लेकर मां पिता से अक्सर झगड़ा करता था। लोगों की माने तो वह पहले भी मां-पिता पर हमला कर चुका था। मंगलवार रात सोते समय आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। छोटा भाई डैनी बीच बचाव के लिए आया तो आरोपी उसे भी मारने के लिए दौड़ा। इस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। उसने घटना की जानकारी अपने से बड़े भाई पंकज को फोन पर दी। पंकज की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


बताया जा रहा है आरोपी अविवाहित एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त है और माता-पिता दोनों बुजुर्ग थे। आरोपी बेटा आए दिन माता-पिता से झगड़ा करता रहता था। हत्या करने के बाद दोनों शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को पीएम हाउस पहुंचाया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे पंकज ने बताया कि मेरे भाई हरेंद्र ने ही मेरे माता-पिता की रात को सरिए से मार-मार कर हत्या कर दी, फिलहाल वह फरार है। वहीं, माता बसैया थाना प्रभारी जयपाल ने बताया कि पुलिस को रात तीन बजे सूचना मिली थी कि हरेंद्र ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट की है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उन्हें सुबह मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र मानसिक रूप से रोगी बताया जा रहा है, वह आए दिन घर में झगड़ा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed