फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Home Minister Mishra's big statement, Digvijay Singh wants to gain popularity by misusing social media

MP News: गृहमंत्री मिश्रा का बड़ा बयान, सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोकप्रियता पाना चाहते हैं दिग्विजय सिंह

Sun, 10 Sep 2023 12:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने मुरैना पहुंचे थे। यहीं उन्होंने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हार की हताशा से बचने तथा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया का दुरुपयोग कर गलत अफवाह फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Home Minister Mishra's big statement, Digvijay Singh wants to gain popularity by misusing social media
मुरैना पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र कांग्रेस द्वारा गलत ओपिनियन पोल वायरल करने के मामले में सियासत गर्मा गई है। दिग्विजय सिंह पर अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का खेल खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने मुरैना पहुंचे थे। यहीं उन्होंने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हार की हताशा से बचने तथा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया का दुरुपयोग कर गलत अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है, बल्कि उससे पहले भी वे कई बार ऐसी शर्मनाक हरकत कर चुके हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। यह उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा-साफ होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल के नाम से फर्जी सर्वे वायरल किया है। यह बात चैनल के एमडी ने खुद ट्वीट करके बताई है। यही नहीं न्यूज चैनल के एमडी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग भी की है। गृहमंत्री ने कहा कि ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है, बल्कि इससे पहले भी वे कई बार ऐसी शर्मनाक हरकत कर चुके हैं। उनकी इस हरकत से एमपी में नूंह जैसा दंगा हो सकता था। यह निंदनीय है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed