फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Do not put photos of fighter plane accident in Morena on social media, the administration appeals

Fighter Jets Crash: दुर्घटना के फोटो मन को व्यथित करने वाले, पुलिस-प्रशासन की अपील- सोशल मीडिया पर न डालें

Sat, 28 Jan 2023 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 03:51 PM IST
सार

मुरैना जिले में इंडियन एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज के दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने अनेक फोटो खींचे और वीडियो बनाए। इनमे से अनेक वीभत्स हैं। ग्वालियर जिला प्रशासन ने मीडिया से अपील जारी की है कि ऐसे फोटो वायरल न करें।

विज्ञापन
Do not put photos of fighter plane accident in Morena on social media, the administration appeals
मुरैना में दो लड़ाकू विमान क्रैश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में इंडियन एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज के दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस विमान का मलवा और दुर्घटना से संबंधित अनेक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एयरफोर्स के आग्रह पर ग्वालियर और मुरैना प्रशासन ने लोगों और मीडिया से आग्रह किया है कि वीभत्स दृश्य वाले फोटो वायरल न करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस सेंटर से सुबह दस बजे अभ्यास के लिए दो फाइटर प्लेन निकले थे। इनमे से एक अत्याधुनिक सुखोई था और एक मिराज। रनवे से उड़ने के कुछ मिनिट बाद ही ये दोनों विमान मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इंसमे से एक का मलबा पहाड़गढ़ के जंगलों में ही बिखर गया। इसके पायलट की भी मौत हो गई जबकि दूसरे विमान के दोनों पायलट गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बाद में एयरलिफ्ट करके एयरफोर्स अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इस दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने अनेक फोटो खींचे और वीडियो बनाए। इनमे से अनेक वीभत्स हैं। इनके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्वालियर जिला प्रशासन ने मीडिया से अपील जारी की है। इसमें मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में हुई सेना के फाइटर प्लेन की दुखद दुर्घटना की ऐसी तस्वीर वाट्सएप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें, जो शहीद जांबाज के परिजनों व वायुसेना के लिए पीड़ादायक हों और उनकी भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरैना एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि आज के फाइटर विमान दुर्घटना के दृश्य मन को विचलित करने वाले हो सकते हैं। जिन लोगों ने इन फ़ोटो और वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सेव रखे होंगे उन्हें सोशल मीडिया पर बायरल न करें, क्योंकि ये लोग हमारे देश के हीरो हैं। ये जवान देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हैं। अगर उनके ऐसे फोटो उनके पेरेंट्स, मित्रों और चाहने वालों तक पहुंचते हैं तो उन्हें व्यथित कर सकते हैं इसलिए इनको सोशल मीडिया पर न डालें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed