फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Bus overturns on Agra Delhi National Highway 44 25 passengers injured in accident Morena

Morena: नेशनल हाईवे 44 पर सवारियों से भरी बस पलटी, 25 से ज्यादा यात्री घायल, दर्शन करने बालाजी जा रहे थे

Tue, 02 Apr 2024 10:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

Road Accident: आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर एक बस पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग बालाजी भगवान के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Bus overturns on Agra Delhi National Highway 44 25 passengers injured in accident Morena
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident: आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिला और बच्चे में शामिल भी हैं। हादसे में बस में सवार 10-12 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन

 


 
जानकारी के अनुसार मप्र के ग्वालियर जिले से बस में सवार होकर सभी यात्री मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। इस दौरान मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के सिकरोदा नहर के पास आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची मुरैना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस के अनुसार हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed