{"_id":"64d77a364d7102b7f203c8f0","slug":"bullets-fired-from-two-sides-regarding-government-land-in-morena-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के चली गोलियां, दो घायल, थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के चली गोलियां, दो घायल, थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
Sat, 12 Aug 2023 05:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:55 PM IST
सार
मुरैना के निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव में सरकारी की जमीन को तनाव। मामले में थाना प्रभारी पर रिश्वत की डिमांड करने और आरोपियों को शह देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी जमीन को लेकर आज सुबह दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। घटना निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव की है। एक फरियादी पक्ष ने थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव निवासी मातादीन गुर्जर और रामलखन गुर्जर के बीच सरकारी जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे थे। इसी बात को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्षो के बीच लाठियां भी चली थीं। आज सुबह पुनः इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोली चल गईं। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों ओर से एक-एक घायल हुआ हैं।
विज्ञापन
घायलों के नाम हरिओम गुर्जर पुत्र पप्पू गुर्जर तथा वीरबल गुर्जर पुत्र अजमेर गुर्जर बताए गए हैं। इनमें से हरिओम गुर्जर को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। फरियादी मातादीन गुर्जर का आरोप है थाने की शह पर यह गोलीकांड हुआ है। दो दिन पहले वे झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, तब थाना प्रभारी ने रिश्वत की डिमांड करते हुए उनको थाने से भगा दिया था। आज सुबह करीब एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने हथियारों से लेश होकर उनके घर को घेर लिया था। बकीला की गोली लगने से पप्पू घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
