फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   BJP State President BD Sharma says Digvijay Singh will lose the election at every booth.

Morena News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बोले- दिग्विजय सिंह कुछ भी कर लें, वे हर बूथ पर चुनाव हारेंगे

Sun, 31 Mar 2024 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से डटा है। भजपा प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
BJP State President BD Sharma says Digvijay Singh will lose the election at every booth.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा रविवार को ग्वालियर प्रवास पर रहे। इस दौरान वे मुरैना में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया। बीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह चाहे पदयात्रा कर ले या फिर कुछ भी कर लें। वे हर बूथ पर चुनाव हारेंगे। बीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ और छल कपट की राजनीति वाले लोग हैं। चुनाव में इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से डटा है। भजपा प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed