{"_id":"626d16c8f1788a3491021c23","slug":"morena-union-agriculture-minister-tomar-came-to-see-the-construction-work-of-the-pond-then-himself-started-filling-the-soil-in-tagari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर तालाब निर्माण कार्य देखने पहुंचे, फिर खुद ही तगारी में भरने लगे मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर तालाब निर्माण कार्य देखने पहुंचे, फिर खुद ही तगारी में भरने लगे मिट्टी
Sat, 30 Apr 2022 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:30 PM IST
सार
ग्राम भटपुरा पंचायत रूपाका तोर में बन रहे तालाब को देखने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्रमदान भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य को निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में 106 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। जनपद पंचायत सबलगढ़ के ग्राम भटपुरा पंचायत रूपाका तोर में तालाब निर्माण कार्य देखने शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रमदान भी किया। तोमर ने फावड़े से तगारी में मिट्टी भरी।
तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्णय अनुसार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जिला पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इनके बन जाने पर भू-जल स्तर बढ़ेगा तथा खेती-किसानी का सिंचित रकबा भी बढ़ेगा तथा भविष्य के लिए क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। जल संरक्षण के प्रति सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तालाब बन जाने के बाद इसके माध्यम से आसपास के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
केंद्रीय मंत्री तोमर द्वारा अवलोकन के दौरान जौरा के विधायक सूबेदार रजौधा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुंशीलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।