फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   More than 33 children of school and Anganwadi fell ill after having mid-day meal in Betul

MP: मध्याह्न भोजन खाने के बाद स्कूल और आंगनवाड़ी के 33 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ी, घोड़ाडोंगरी का मामला

Fri, 24 Feb 2023 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 10:13 AM IST
सार

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल सोनी, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक कुमार डहेरिया, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
 

विज्ञापन
More than 33 children of school and Anganwadi fell ill after having mid-day meal in Betul
खाना खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल के घोड़ाडोंगरी तहसील के उमरी गांव के प्रायमरी स्कूल एवं आंगनवाड़ी में गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 33 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर तीन एम्बुलेंस से घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है। जहां बीएमओ डॉ संजीव शर्मा, डॉ कविता कोरी, डॉ मनीष दांगी ने बच्चों का उपचार किया। मध्याह्न भोजन खाने के बाद 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल सोनी, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक कुमार डहेरिया, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन खाने के बाद प्रायमरी स्कूल के 22 और आंगनवाड़ी के 11 बच्चों  बीमार हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया दोपहर दो से तीन के बीच बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। इसके बाद से ही बच्चे एक-एक कर बीमार पड़ने लगे शाम छह बजे के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने पर पूरे विकासखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एक-एक कर तीन एंबुलेंस पहुंची, जिसमें बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी ले जाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन एक साथ इतने अधिक बच्चों के बीमार पड़ने से पूरे गांव में गुस्से का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर आनन-फानन में सारणी पुलिस बल भी पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिसकर्मी जुटे रहे। टीआई रत्नाकार हिंग्वे ने बताया कि मध्याह्न भोजन में कड़ी और चावल बना था, जिसे बच्चों ने दोपहर बाद सेवन किया शाम चार बजे के बाद सभी बच्चों को उल्टियां होने लगी। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही। फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि उमरी गांव के प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी  में भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अब तक 30 बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed