{"_id":"657590ebe6f67498c40754f6","slug":"more-than-25-injured-as-bus-overturns-in-narsinghpur-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Accident News: नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 25 से अधिक यात्री हुए घायल, उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Accident News: नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 25 से अधिक यात्री हुए घायल, उपचार जारी
Sun, 10 Dec 2023 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Dec 2023 03:50 PM IST
सार
MP Accident News: बरमान से नरसिंहपुर आ रही बस अचानक फोर लेन कपूरी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से 25 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें चार यात्रियों को सबसे ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन
नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बरमान से नरसिंहपुर आ रही बस अचानक फोर लेन कपूरी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से 25 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें चार यात्रियों को सबसे ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया जिला चिकित्सालय
इधर, सूचना मिलने पर पुलिस बल व 108 एंबुलेंस सेवा घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है। 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी हेमंत प्रजापति, देवाशीष नागवंशी, पायलट शेख इस्लाम, किशोर खंपारिया आदि ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार के साथ सभी को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
