फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mobile cash snatched from Sarpanch's husband in Damoh, allegations on candidate who lost Panchayat elections

MP News: दमोह में सरपंच के पति से मोबाइल और 47 हजार नकद छीने, पंचायत चुनाव हारे प्रत्याशी पर आरोप

Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

दमोह में ग्राम पंचायत मुडारी सरपंच के पति नरेंद्र सिंह ठाकुर से दो लोगों ने मोबाइल और 47 हजार की नकदी छीन ली। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना को लेकर रिपोर्ट लिखवाने सरपंच के पति गांव के सैकड़ों लोगों के साथ नोहटा थाना पहुंचे।

विज्ञापन
Mobile cash snatched from Sarpanch's husband in Damoh, allegations on candidate who lost Panchayat elections
ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे पीड़ित सरपंच के पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडारी सरपंच के पति नरेंद्र सिंह ठाकुर से झिन्ना तिराहा के आगे गांव के दो लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सरपंच के पति का मोबाइल और 47 हजार की नकदी छीन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी रिपोर्ट लिखवाने सरपंच के पति नरेंद्र सिंह ठाकुर के साथ गांव के सैकड़ों लोग नोहटा थाना पहुंचे।

विज्ञापन


नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि नोहटा से ग्राम मुडारी जाते वक्त गांव  के मोहन यादव और हल्लू अहिरवार ने गाड़ी को रोककर घटना को अंजाम दिया है। इसकी रिपोर्ट नोहटा थाने में दर्ज करवाई है। नोहटा थाना प्रभारी की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


मुडारी ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव से लेकर अब तक सरपंच चुनाव में जीते सरपंच प्रतिनिधि और सरपंच चुनाव हारे मोहन यादव के बीच विवाद चल रहा है। इसे लेकर हाल ही में दो दिन पहले सरपंच चुनाव में हारे मोहन यादव और साथियों ने वोट न देने पर हरिजन मोहल्ला में आने जाने की सड़क ट्रैक्टर से खोद दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव हुए करीब एक साल बीतने को है, लेकिन ग्राम मुडारी में सरपंच चुनाव हारने का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा गांव के मतदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि और हारे हुए सरपंच प्रत्याशी के बीच आए दिन विवाद सामने आ रहे हैं।


नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ठाकुर ग्रामीणों के साथ नोहटा थाने में एक मोबाइल और 47 हजार छीनने की रिपोर्ट लिखाने गांव के लोगों के साथ आए थे। निवार्चित सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह और सरपंच चुनाव हारे मोहन  यादव के बीच सालों से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed